सेक्युलर देश का मतलब ही ‘हिन्दू राष्ट्र’ है, जो लोग यह कहते है कि कुछ लोग भारत को ‘हिन्दू राष्ट्र’ बनाना चाहते है उन्हें यह बताना चाहिए की मान लीजये अगर संबिधान में यह जोड़ दिया जाय कि ‘भारत एक हिन्दू राष्ट्र है’ तो उससे वर्तमान परिस्थिति और ‘भारत एक हिंदू राष्ट्र है ‘ घोषित होने के बाद की परिस्थिति में क्या अंतर आएगा ? …. हाँ एक फर्क जरूर आ सकता है कि हो सकता है किसंसद सत्र की शुरुवात राष्ट्रगान और सरस्वती बन्दना दोनों से शुरू हो क्योंकि सरस्वती बंदना तो भारतीय संस्कृति में हमेशा से कोई भी बौद्धिक कार्य करते समय होती है | इसलिए इसे यहाँ किसी खास पंथ विशेष से सम्बंधित नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति से सम्बंधित समझा जाना चाहिए | भारतीय संस्कृति यह मानती है कि जो भी भारत भूमि में पैदा हुआ वह भारतीय है चाहे उसकी उपासना पद्धिति कुछ भी हो | भारतीय संस्कृति सबको बराबर मानती है न कोई कम और न कोई ज्यादा |
जो लोग ‘हिन्दू राष्ट्र’ शब्द से चिढ़ते है वे हिन्दू धर्म को पाकिस्तान के राष्ट्रीय धर्म जैसा समझते है जहां अल्पसंख्यकों के लिए कोई जगह नहीं है | आजादी के समय पाकिस्तान में हिन्दुओ की आबादी १०% थी वहीं अब घटकर १% से भी कम रह गयी है | हिन्दू /भारतीय संस्कृति में सबके लिए जगह है , यहाँ ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की संस्कृति है और यहाँ प्राणी मात्र पर दया की जाती है | भारतीय की संस्कृति गंगा-जमुनी संस्कृति नहीं, बल्कि केवल गंगा है जिसमें सबके लिए स्थान है, जैसे हजारों नदियां अपना पृथक अस्तित्व रखते हुए भी अंत में गंगा में ही मिल जाती है | आप चाहे ईश्वर को माने या न माने, मूर्ति पूजा को माने या न माने, तब भी आप हिन्दू ही हैं, तो तो भला हिंदुत्व में किसका स्थान नहीं है? यहाँ एक सत्य को स्वीकार करना होगा की आज से लगभग २५०० साल पहले सबके पूर्वज हिन्दू ही थे और पंथ बदलने से सभ्यता और संस्कृति नहीं बदलती! इस मामले में हमें मुस्लिम देश इंडोनेशिया से सीखना चाहिए जो मुस्लिम देश होने के बाद भी हिन्दू संस्कृति को मनाता है और जहाँ आज भी रामलीला होती है |
आज भारत सेक्युलर है तो इसका कारण ही है कि यहाँ हिन्दू बहुसंख्यक है , अन्यथा कश्मीर घाटी और जम्मू का उदहारण हमारे सामने है, घाटी को जहाँ हिन्दुओ से विहीन कर दिया गया जब की हिन्दू बहुल जम्मू में सब धर्मो के लोग प्रेम से रहते हैं ! कृपा करके हिन्दू धर्म को अन्य धर्म के समान न समझने को भूल न करे , वास्तव में यह कोई धर्म नहीं बल्कि एक जीवन पद्धति है|