कैसा हो 2047 में विकसित भारत

भारत सरकार ने सन २०४७ तक भारत को न केवल विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प किया है बल्कि सरकर ने उस दिशा में काम करना भी शुरू कर दिया है| भारत जैसे विशाल और विकासशील देश को एक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाना कोई साधारण बात नहीं है, किन्तु प्रधानमंत्री मोदी जी भी असाधारण काम करने के लिए ही जाने जाते हैं, इसलिए इस बात में कोई संदेह नहीं है की भारत २०४७ तक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में खड़ा होगा | बर्तमान समय में विश्व में दर्जनों विकसित राष्ट्र है जिसमें अमेरिका और यूरोपियन देश शामिल हैं, किन्तु भारत की भगौलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक स्थिति, और विशालता को देखते हुए विकसित राष्ट्र का पैमाना पश्चिमी विकसित राष्ट्रों से अलग होगा | विकसित राष्ट्र बनने के लिए भारत को न केवल अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बिकसित करना होगा और आम जीवन को सरल बनाना होगा बल्कि कुछ लोगो को अपनी सोच को भी विकसित करना होगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *